Breaking News

अबोहर के स्कूलों को धमकी:ईमेल में लिखा था टाइम, बच्चों को दी गई छुट्टी


अबोहर में कई प्रमुख स्कूलों को आज सुबह धमकी मिली। ईमेल मिलने के बाद अजम्पशन कॉन्वेंट स्कूल, डीएवी स्कूल समेत अन्य निजी स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
यह धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 8:51 बजे मिला। ईमेल में दोपहर 1:30 बजे का समय दिया गया है। सूचना मिलते ही स्कूलों में हड़कंप मच गया। अधिकांश स्कूल संचालकों ने एहतियात के तौर पर छुट्टी घोषित कर दी। अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दे दी गई।

No comments