होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत:टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार
पाली में अतेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस गया। टैंकर की चपेट में आने से होटल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि होटल संचालक का 21 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसे में होटल के बाहर खड़ी दो कारें, टैंकर और होटल का फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसा देर रात करीब एक बजे पाली शहर के सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-162 पर रामासिया के पास हुआ।

No comments