अब मुकेश अंबानी देंगे एलन मस्क को टक्कर
भारत के अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी अब दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क को टेलिकॉम बिजनेस में सीधी टक्कर देने जा रहे हैं, और इस कदम से भारत में सैटेलाइट इंटरनेट क्रांति आएगी। खबर है कि भारत के स्पेस रेगुलेटर ने रिलायंस जियो के करीब 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट तैनात करने के प्रस्ताव को तकनीकी रूप से सही माना और मंजूरी दे दी है। ईटी की रिपोर्ट में नाम नहीं बताने की शर्त पर सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। खास बात है कि इस प्रपोजल को स्टारलिंक जैसे ग्लोबल सिस्टम के बराबर माना गया है।

No comments