Breaking News

राजस्थान में बैठकर अमरीका व कनाडा के लोगों को बनाते शिकार, 3 आरोपी गिरफ्तार


अलवर के भिवाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे सात लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और ठगी में प्रयुक्त एक लग्जरी गाड़ी जब्त की है। गिरफ्तार ठगों के नाम मोहित गुप्ता, राहुल सिंह और जेम्स अनिल मंडल हैं। इन सभी को भिवाड़ी के आशियाना टाउन सोसायटी के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है।
यह गिरोह अमरीका और कनाडा जैसे देशों के नागरिकों को निशाना बनाकर करीब 96 लाख रुपए की ठगी कर चुका है। ठगी की रकम क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से प्राप्त की जाती थी।

No comments