कपड़े की दुकान जलकर खाक:10 लाख से ज्यादा का नुकसान
दौसा जिले के सिकराय कस्बे में देर रात एक कपड़े की दुकान में आग लगने से करीब 10 से 15 लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। देर रात दुकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने दुकानदार, पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। शटर खुलते ही आग तेजी से फैल गई। काफी देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सिकराय उपखंड मुख्यालय और नगर पालिका होने के बावजूद यहां फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं है।

No comments