तबादलों से नाखुश शिक्षकों के लिए बनाई समितियां
राजस्थान में शिक्षा विभाग में गत दिनों बड़ी संख्या में तबादले हुए है, लेकिन इन तबादलों से बहुत से शिक्षक और कार्मिक असंतुष्ट है। शिकायतों के निस्तारण के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।
सरकार के निर्देश पर असंतुष्ट शिक्षकों और कार्मिकों की समस्या का जल्द निस्तारण करने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने निदेशालय और संभाग स्तर पर ट्रांसफर परिवेदना समितियों का गठन किया है। ये समितियां 19 जून से 10 जुलाई के बीच जारी स्थानांतरण आदेशों से संबंधित परिवेदनाओं का परीक्षण कर निर्णय लेंगी। समितियां विशेष परिस्थितियों वाले मामलों का प्राथमिकता से परीक्षण करेंगी।

No comments