Breaking News

सुबह-सुबह ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, समस्याओं का किया 'ऑन-द-स्पॉट' निस्तारण


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डेगाना उपखंड की तिलानेश ग्राम पंचायत में आज सुबह गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान वे खेत में निनाण कर रही महिलाओं के बीच पहुंचे और खेती-किसानी तथा दैनिक जीवन से जुड़े अनुभव पूछे। 
नागौर जिले के तिलानेश गांव में भ्रमण के दौरान एक महिला ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि गांव का गंदा पानी उसके घर के सामने आकर भर जाता है।  इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही इसका निराकरण किया जाएगा।

No comments