Breaking News

नए कमिश्नर आते ही जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक


दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह साढ़े छह बजे रोज की तरह डॉक्टरों की टीम जब सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की रूटीन जांच करने पहुंची तो डॉक्टरों ने पाया कि उनकी स्थिति बिगड़ रही है। इस पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाते ही दिल्ली पुलिस के कई सीनियर अधिकारी जंतर-मंतर पर पहुंच गए।
बार-बार अनुरोध करने पर जब कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। करीब 7 बजे पारा मेडिकल की टीम ने सोनम को स्ट्रेचर पर डालकर वहां से पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें सफदरजंग पहुंचाया। 

No comments