Breaking News

अमरनाथ यात्रा के दौरान खड़े ट्रक में जा घुसी श्रद्धालुओं की कार; 6 घायल


जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक आज शनिवार एक हादसा हो गया। यहां अमरनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी एक खड़े ट्रक से टकरा गई।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक डंपर ट्रक से गाड़ी की टक्कर होने के बाद छह लोग घायल हो गए, जिनमें अमरनाथ यात्रा पर जा रहे पांच तीर्थयात्री भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी 3,600 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों के उस काफिले का हिस्सा थी, जो सालाना अमरनाथ यात्रा करने और पवित्र गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से कश्मीर के लिए निकला था।

No comments