Breaking News

आंधी का कहर: 8 टॉवर गिरे, पानी सप्लाई ठप


जैसलमेर में पिछले दिनों आए भीषण आंधी-तूफान ने बिजली और पानी की आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। जेसूराणा और भैरवा गांव के पास 132 केवी के आठ बड़े विद्युत टॉवर धराशायी होने से मोहनगढ़ पीएचईडी नहरी हैडवक्र्स को होने वाली बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है।
जलदाय विभाग के सहायक अभियंता देवीलाल भील के अनुसार, इस भारी नुकसान के कारण जैसलमेर मुख्य शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। शहर में अगले 24 घंटों तक पानी की सप्लाई में देरी होने की आशंका है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

No comments