ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग; आठ लोगों की मौत
राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से इंदौर जा रही एक प्राइवेट बस पहले एक ट्रेलर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गहरी खाई में जा गिरी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद बस में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में कम से कम आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 24 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना कोलवा थाना इलाके में एक रेस्ट एरिया के पास तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई।

No comments