जुलाई के पहले दिन राहत, पेट्रोल 5 और डीजल 3 सस्ता
राजस्थान के वाहन चालकों और आम जनता के लिए आज 1 जुलाई की सुबह एक बहुत बड़ी राहत लेकर आई है। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा ने राजस्थान सहित पूरे देश में अपने सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतों में भारी कटौती करने का आधिकारिक फैसला किया है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमतों में सीधे 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की है,
राजस्थान में नायरा के लगभग 900 पेट्रोल पंप एक्टिव हैं। आज बुधवार की सुबह से ही इन सभी 900 पेट्रोल पंपों पर नए और घटे हुए रेट्स को अपडेट कर दिया गया है।

No comments