Breaking News

अजमेर में हाईटेक चोरी, नकली चेन साथ लेकर आए और 1.25 लाख रुपए की सोने की असली चेन ले उड़े


अजमेर में पुरानी मंडी क्षेत्र स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। खरीदारी के बहाने आए युवक-युवती ने कथित रूप से असली सोने की चेन निकाल उसकी जगह समान वजन की नकली चेन रख दी और लाखों रुपए की चेन लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि दुकान बंद करते समय स्टॉक का वजन सामान्य मिला, जिससे चोरी का संदेह नहीं हुआ। अगले दिन जांच में सीसीटीवी में वारदात नजर आ गई।
अंकुश ने बताया कि रात को दुकान बंद करते समय नियमित स्टॉक मिलान में वजन सामान्य पाया गया। नकली चेन का वजन असली चेन के बराबर होने से किसी को कोई संदेह नहीं हुआ। अगले दिन सुबह विस्तृत जांच के दौरान चेन नकली होने का पता चला तो होश उड़ गए।

No comments