Breaking News

जैसलमेर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन कल, यात्रियों को मिलेगी राहत


रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। जैसलमेर से हावड़ा के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन कल यानी 27 जून को रवाना होगी।
इससे राजस्थान से पूर्वी भारत की तरफ जाने वाले यात्रियों को सफर के लिए एक और अच्छा विकल्प मिल जाएगा और उन्हें सीटों की मारामारी से बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच लगाए गए हैं।

No comments