प्रसूताओं की मौत पर कांग्रेस का कलेक्ट्री घेराव 30 को:डोटासरा-टीकाराम जूली बीकानेर पहुंचेंगे
बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में प्रसूताओं की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। 30 जून को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बीकानेर पहुंचेंगे। दोनों नेता कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देंगे और बाद में कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। आंदोलन की तैयारियों को लेकर कांग्रेस संगठन ने डीडवाना के पूर्व विधायक चेतन डूडी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस संगठन ने आंदोलन की तैयारियों की जिम्मेदारी डीडवाना के पूर्व विधायक चेतन डूडी को सौंपी है।

No comments