Breaking News

राजस्थान के बांधों में बचा 44 प्रतिशत पानी:693 में से 307 बांध पूरी तरह खाली


राजस्थान में मानसून के इंतजार के बीच राज्य जल स्रोतों को लेकर जल संसाधन विभाग की ताजा रिपोर्ट समाने आई है। उनके अनुसार राज्य के बड़े, मध्यम और छोटे बांधों में अभी कुल क्षमता का 44.22 प्रतिशत पानी बचा है। राहत की बात यह है कि साल 2024 के मुकाबले 2025 और 2026 में करीब 15 फीसदी ज्यादा पानी जमा है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस बार पानी करीब 2 फीसदी कम है। उदयपुर संभाग और जिले के लिहाज से इस बार थोड़ी राहत है। यहाँ पानी की स्थिति पिछले साल के मुकाबले काफी मजबूत है।

No comments