Breaking News

मेट्रो फेज-2 परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम से पहले ग्रामीणों ने उठाई मांग


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 4 जुलाई को जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। इसी बीच ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि मेट्रो को टोड़ी मोड़ तक सीमित न रखकर चौमूं तक विस्तारित किया जाए। उनका कहना है कि इससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों, विद्यार्थियों, मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों का तर्क है कि जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ते यातायात के दबाव, सड़क दुर्घटनाओं और निजी वाहनों पर निर्भरता को देखते हुए मेट्रो का विस्तार समय की आवश्यकता है।

No comments