अब पान-परचून की दुकान पर भी बुक होंगे स्पीड पोस्ट और पार्सल
डाक विभाग ई-कॉमर्स और पार्सल के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 'न्यू फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0Ó शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस योजना के तहत अब छोटे दुकानदार जैसे किराना स्टोर, पान की दुकान और स्टेशनरी शॉप चलाने वाले लोग भी डाक विभाग की फ्रेंचाइजी ले सकेंगे। इसके जरिए वे स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग, डिलीवरी और पिकअप जैसी सुविधाएं दे सकेंगे। बड़ी कंपनियों और लॉजिस्टिक्स फर्मों को भी इसके जरिए अपना नेटवर्क बढ़ाने का मौका मिलेगा।
इस पूरी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है, जिससे बुकिंग, पेमेंट और निगरानी का सारा काम डिजिटल तरीके से होगा।

No comments