सूरतगढ़ की नई धानमंडी आज से अनिश्चितकाल के लिए बंद
सूरतगढ़ में एमएसपी पर गेहूं खरीद का घटाया गया लक्ष्य बहाल करने और डेढ़ लाख खाली बैग उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर आज सुबह 10 बजे से व्यापारियों ने नई धानमंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नई धानमंडी के गेटों पर तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया है।
व्यापारियों का आरोप है कि गेहूं खरीद का लक्ष्य 6 लाख बैग से घटाकर 5.20 लाख बैग कर दिया है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है।व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय गोयल का कहना है कि लक्ष्य घटाने से किसानों के पूरे गेहूं की तुलाई कर पाना संभव नहीं हो रहा। ऐसे में किसानों के 80 हजार बैग गेहूं जो तुलाई व सिलाई के बाद व्यापारियों की दुकानों के आगे पिड़ों पर पड़ा है।

No comments