ई-रिक्शा चोरी की वारदात का खुलासा
श्रीगंगानगर मे पुरानी आबादी के केदार चौक एरिया से गत दिवस चोरी ई-रिक्शा की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
जांच अधिकारी हवलदार आत्माराम ने बताया कि विगत 21 मई को केदार चौक निवासी प्रहलाद पुत्र जेठाराम आचार्य का ई-रिक्शा घर के बाहर से चोरी हो गया। प्रहलाद की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस वारदात में शामिल वार्ड नम्बर 5 पटाखा फैक्ट्री निवासी आलमद्वार पुत्र अली कासिद मुसलमान व इसी एरिया में शीतला माता मंदिर के निकट किराये पर रहने वाले सैयद मोहम्मद रहमत अली उर्फ मिशम को गिरफ्तार किया गया है।

No comments