डाकपाल ने ही किया पौने दो लाख का गबन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के मोहनमगरिया में स्थित उप डाकघर के तत्कालीन डाकपाल ने पोस्ट ऑफिस में करीब पौने दो लाख रुपए से अधिक की राशि का गबन कर लिया। विभाग के निरीक्षक ने डाकघर की विजिट की, तो गबन पकड़ा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रावतसर में स्थित डाकघर के निरीक्षक नरेश कुमार मीणा ने रिपोर्ट दी कि पवन कुमार ने मोहनमगरिया पोस्ट ऑफिस में डाकपाल पद पर रहते हुए 6 अपे्रल 2023 से 24 दिसम्बर 2024 तक के कार्यकाल में एक लाख 84 हजार 708 रुपए की राशि का गबन कर लिया।

No comments