शहर में बाइक चोरी की वारदातें जारी
श्रीगंगानगर शहर में बाइक चोरी की वारदातें जारी हैं। पुलिस चोरों को पकडऩे में फिस्सड्डी साबित हो रही है। चोरी की वारदातों के कई दिनों बाद पुलिस मुकदमे दर्ज करती है।
कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में सुखाडिय़ा सर्किल के निकट कोटक महेन्द्रा बैंक के आगे से विगत 26 मई को राजेन्द्र कुम्हार निवासी 7 केवाईडी खाजूवाला की बाइक चोरी हो गई।
राजेन्द्र की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर जवाहरनगर पुलिस ने बताया कि अग्रसेननगर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई।

No comments