गैस एजेंसियों पर विभाग की बड़ी कार्रवाई
श्रीगंगानगर में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और सही माप-तौल सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने गैस एजेंसियों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर श्रीगंगानगर जिले में गैस एजेंसियों पर विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें कई चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आई हैं।
जांच के दौरान सहारण भारत गैस ग्रामीण वितरक, फंडा भारत गैस तथा जय बजरंग बली गैस सर्विस सूरतगढ़ पर कुल 8 गैस सिलेंडरों में निर्धारित मात्रा से 250 ग्राम से 350 ग्राम तक गैस कम पाई गई। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 8 सिलेंडर जब्त कर लिए तथा संबंधित एजेंसियों पर कुल 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
वहीं सूरतगढ़ गैस सर्विस पर निरीक्षण के दौरान सभी कांटे सत्यापित पाए गए और सिलेंडरों में निर्धारित तौल सही मिली।

No comments