जीआरपी कांस्टेबल के निवास से नगदी, सोना व सामान चोरी
श्रीगंगानगर जीआरपी थाना में नियुक्त महिला कांस्टेबल के क्वाटर से अज्ञात चोर नगदी, सोना व अन्य सामान चोरी करके ले गया। कोतवाली पुलिस ने कांस्टेबल के पति की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव रोड़ावाली हनुमानगढ़ निवासी पवन कुमार ने रिपोर्ट दी कि मेरी पत्नी जीआरपी थाना श्रीगंगानगर में कार्यरत है। मैं परिवार सहित रेलवे कॉलोनी के क्वाटर में रहता हूं। 30 व 31 मई को मैं परिवार सहित अपने गांव रोड़ावाली गया हुआ था। पीछे से अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर तांबे, पीतल के बर्तन, पानी फिल्टर की टंकिया, पानी का कैम्पर, गुल्लक में रखे 9 हजार रुपए नगद, बच्चों के गले की चार ग्राम सोने की मूरत, बच्ची के हाथ-पांव में पहनाने वाले चांदी के कड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया।

No comments