Breaking News

इंडिगो अगस्त से मैनचेस्टर के लिए उड़ानें बंद करेगी,


इंडिगो ने घोषणा की कि वह 31 अगस्त 2026 से मैनचेस्टर के लिए अपनी उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर देगी। एयरलाइन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों पर लगे प्रतिबंधों की वजह से उड़ानों का समय और खर्च भी काफी बढ़ गया है। इसी कारण यह फैसला लिया गया है।
अभी इंडिगो दिल्ली और मुंबई से मैनचेस्टर के लिए सीधी उड़ानें संचालित कर रही है। एयरलाइन ने यह भी बताया कि मैनचेस्टर सेवा बंद होने के बाद वह नॉर्स अटलांटिक एयरवेज से लीज पर लिया गया बोइंग ड्रीमलाइनर विमान वापस करेगी।

No comments