ट्रैफिक चालान से खोज निकाला 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस जांच और तकनीक की ताकत दोनों को साबित कर दिया. 25 साल पहले लूट और युवती को भगाने के मामले में फरार हुआ एक इनामी बदमाश पुलिस से बचने के लिए नाम, धर्म, शहर और पहचान तक बदलता रहा.
पुलिस जांच के दौरान एक वाहन के ट्रैफिक चालान से महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा. दिल्ली में कटे एक चालान की जानकारी ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचने का रास्ता दिखाया. इसके बाद तकनीकी सर्विलांस और अन्य माध्यमों से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई. पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

No comments