फैक्ट्री के बाहर खड़े ट्रक से 18 क्विंटल जौ चोरी, केबिन में चालक सोता रहा
श्रीगंगानगर के चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में गांव 3 एचएच नेतेवाला बार मालट माल्टटिंग इंडिया फैक्ट्री के बाहर खड़े ट्रक से 18 क्विंटल जौ चोरी हो गया। घटना के वक्त चालक, ट्रक के केबिन में सो रहा था। जब नींद से जागा तो चोरी का पता चला। पुलिस ने चालक की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव 21 बीबी पदमपुर निवासी जसवंत सिंह ने रिपोर्ट दी कि मैं मेरे ट्रक में गजङ्क्षसहपुर से जौ के 785 थैले लोड करके नेतेवाला फैक्ट्री पर रात अढ़ाई बजे आया। उस वक्त फैक्ट्री का गेट बंद होने पर गेट के आगे ट्रक खड़ा करके सो गया।

No comments