परीक्षा देने आई विवाहिता की स्कूटी से सोना-चांदी चोरी
श्रीगंगानगर में विगत 31 मई को गोदारा कॉलेज में फस्र्ट गे्रड की परीक्षा देने आई एक विवाहिता की स्कूटी से जेवरात चोरी हो गये। उसका खाली पर्स नेहरू पार्क में मिला। पर्स में मिले मोबाइल नम्बर पर अज्ञात व्यक्ति ने उनका पर्स पार्क में पड़ा होने की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव नेतेवाला निवासी पूनम शेखावत पत्नी सुल्तान सिंह ने रिपोर्ट दी कि मैं परीक्षा सेंटर गोदारा कॉलेज में परीक्षा देने आई थी। मैंने अपने कान की बाली, अगूंठी, पायल नाक का लोंग खोल कर पर्स में रखा और स्कूटी की डिक्की में रख दिया।

No comments