साढ़े पांच करोड़ लेकर भाग गई कम्पनी
श्रीगंगानगर के चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव महियांवाली में रहने वाली एक महिला के नाम हनुमानगढ़ जिले के चक 15 जेडीडब्ल्यू पक्का भादवां में स्थित जमीन पर साढ़े पांच करोड़ रुपए का कृषि ऋण व पॉली हाउस ऋण लेकर कम्पनी भाग गई। इस मामले में राहत दिलाने का झांसा देकर एक दम्पत्ति व उसके साथी ने इस परिवार को पौने आठ लाख रुपए की और चपत लगा दी। पीडि़त ने चूनावढ़ पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार 47 वर्षीय पीडि़त इन्द्रसेन पुत्र जसराम जाट ने रिपोर्ट दी कि मेरी मां गोगा देवी के नाम जमीन पर साढ़े पांच करोड़ रुपए का ऋण लिया था। कम्पनी पैसा लेकर भाग गई। इस मामले में वर्ष 2019 में पांच मुकदमे दर्ज करवाये गये।

No comments