फर्जी शादी करके युवक से आठ लाख ठगे
हनुमानगढ़ के भादरा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव अलायला में रहने वाले एक युवक से फर्जी शादी करवा कर गिरोह ने आठ लाख रुपए ठग लिये। चार दिन की दुल्हन घर से सोना भी ले गई। पीडि़त ने अब मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय जगदीश जाट ने रिपोर्ट दी कि मेरे मामा का लड़का राजेन्द्र पुत्र भूप सिंह जाट देहडू निवासी मुंसरी हाल निवासी हिसार अपने साथ ध्र्मावीर सुनार, धर्मवीर का बेटा योगेश, सुनीता पत्नी बजरंग जाट व एक औरत बिमला निवासी हिसार आये। इन लोगों ने बताया कि बिमला की बेटी सिंदर से शादी करवा देंगे। इसके लिए चार लाख रुपए देने होंगे। मैंने चार लाख रुपए दे दिये।

No comments