Breaking News

जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग




राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के राजकीय जिला चिकित्सालय में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह ओपीडी और पर्ची काउंटर के पास लगे बिजली के मुख्य पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। पैनल बोर्ड से तेज लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरे परिसर में काला धुआं भर गया। 
हादसे के वक्त अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों, डॉक्टरों और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला और डरे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

No comments