Breaking News

राममंदिर के चढ़ावे में चोरी के दावे पर पीएमओ सख्त:ट्रस्ट से रिपोर्ट मांगी


अयोध्या राम मंदिर में आए चढ़ावे में 7 करोड़ रुपए की चोरी के दावे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को मंदिर ट्रस्ट से रिपोर्ट मांगी है।भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री को लेटर लिखकर सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी।
इधर, राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चढ़ावे की राशि, उसके उपयोग और लेखा-जोखा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। 

No comments