आरबीआई ने नहीं लिया कागजी नोट बंद करने का फैसला
सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय रिजर्व बैंक के भ्रामक दावे वायरल हो रहे हैं। इन दावों को लेकर प्रेस सूचना ब्यूरो की फैक्ट चेक यूनिट ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी और साफ किया है कि वायरल हो रही जानकारी पूरी तरह फर्जी है।
पीआईबी के अनुसार, आरबीआई की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं बनाई गई है। न तो कागज के नोट वापस लिए जा रहे हैं और न ही उन्हें प्लास्टिक नोटों से बदलने की कोई घोषणा की गई है।

No comments