किरायेदार महिला की मौत, ज्वैलरी शोरूम पर करती थी नौकरी
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में जीआरपी थाने के पीछे स्थित भगत सिंह कॉलोनी में किरायेदार महिला की मौत हो गई। मौत के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि सीढिय़ो से गिरने के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने पर उसकी मौके ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 46 वर्षीय रचना निवासी सहारणपुर यूपी के रूप में हुई। वह यहां किराये पर कमरा लेकर अकेली रहती थी। शहर के एक ज्वैलरी शोरूम में काम करती थी। किसी ने रचना को लहुलूहान हालत में पड़ा देख कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसके सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी।

No comments