जेल में सब्जी के थैले में मिली स्मैक
हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित जिला कारागृह में सब्जी के थैले में स्मैक मिली है। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जेल में एक थैला बरामद हुआ था। इस थैले में सब्जियां थी। थैले को चैक करने पर सब्जी के बीच में चार ग्राम 95 मिलीग्राम स्मैक की पुडिय़ा मिली।

No comments