आपस में भिड़ते पशु बाइक से टकराये, चालक की मौत
श्रीगंगानगर जिले के दूरस्थ रावला पुलिस थाना क्षेत्र में वाटर वक्र्स के निकट दो पशु आपस में लड़ते हुए बाइक से टकरा गये। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक 31 वर्षीय भंवरलाल पुत्र सुगनाराम नायक निवासी वार्ड नम्बर 6 रावला था।
पुलिस ने मृतक के भाई जसपाल नायक की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

No comments