Breaking News

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित फोटोकॉपी की दुकान में लगी आग


सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक फोटोकॉपी दुकान में आज गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने से परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसकी सूचना लोगों ने नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णकांत मीणा ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8:30 से 9.00 बजे के बीच जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित शर्मा फोटोकॉपी की दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया।

No comments