Breaking News

जिला अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लगी आग, मचा हड़कम्प


श्रीगंगानगर जिला सिविल अस्पताल में मैन गेट के निकट पर्ची काउंटर पर बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। एक साथ कई धमाके होने पर मरीजों में हड़कम्प मच गया। 
धुंए के गुब्बार उठने लगे। सौभाग्य से आगजनी ने विकराल रूप धारण नहीं किया, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। समय रहते स्थिति नियंत्रण में हो गई। 
जानकारी के अनुसार काउंटर पर पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लाइन लगी थी। इसी दौरान बिजली उपकरण में जोरदार धमाका हुआ  ओर धुंआ उठने लगे। काउंटर में उपस्थित कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और मरीजों को वहां से हटाया गया। 


No comments