आलमारी में रखी पेंट-शर्ट व जूते भी पहन कर गया चोर
हनुमानगढ़ टाउन कस्बे में बस स्टेंड के पीछे स्थित पंजाबी मौहल्ला वार्ड नम्बर 20 में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर सोना-चांदी के जेवरात, बच्चों का गुल्लक चुरा कर ले गये। चोर, आलमारी में रखी पेंट शर्ट व जूते भी पहन कर गया। मकान मालिक घर पहुंचा, तो चोरी का पता चला।
पुलिस के अनुसार मकान मालिक राकेश कुमार नाई ने रिपोर्ट दी कि वह 3 जून को परिवार सहित बाहर गया हुआ था। दोपहर के समय अज्ञात चोर घर में आया और आलमारी से सोने का एक मंगलसूत्र, चांदी की दो पाजेब की जोड़ी, एक बिछिया, बच्चों का एक गुल्लक टुटा और दो गुल्लक गायब मिले।

No comments