प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की
श्रीगंगानगर जिले में किसानों को खेती बिजाई के लिए नहरी सिंचाई पानी देने एवं गेहूं खरीद, अघोषित बिजली कटौती नहीं करने की मांग को लेकर आज जिला कांगे्रस कमेटी की ओर से कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर रोष जताया गया।
इस दौरान कलक्ट्रेट गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को गेट के अन्दर जाने से रोका और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इससे कई कार्यकर्ताओं के चोटें लगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं करणपुर विधायक रूपिन्द्र सिंह कुन्नर ने कहा कि आज राजस्थान की नहरों में शेयर के मुताबिक 2500 क्यूसेक पानी नहीं मिल रहा है। आज 800-900 क्यूसेक पानी ही मिल रहा रहा हैै।
No comments