सूने मकान से सोना, दो लाख रुपए की नगदी व अन्य सामान चोरी
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में शीला पीर रोड़ पर करणी नगर में स्थित एक सूने मकान से अज्ञात चोर सोना, नगदी व अन्य सामान चोरी करके ले गया। मकान मालिक तीन दिन बाद घर लौटा, तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मकान मालिक नितिन कुमार अरोड़ा ने रिपोर्ट दी कि वह विगत 6 जून से 9 जून तक घर से बाहर गया हुआ था। 9 जून को दोपहर 12 बजे घर लौटा, तो मैन गेटा का ताला लगा हुआ था, लेकिन भीतर के कमरों के ताले टूटे हुए थे।

No comments