ट्रेक्टर सवार युवक से मारपीट करके मोबाइल व सोने का लॉकेट छीना
श्रीगंगानगर के चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव ढींगावाली जाटान में ट्रेक्टर सवार युवक से मारपीट करके मोबाइल फोन व सोने का लॉकेट छीन लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय जगदीश मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि मैंट शाम आठ बजे ट्रेक्टर लेकर घर आ रहा था। गांव के बाहर वाटर वक्र्स के निकट संदीप नायक व महादू मजबी सिख दोनों निवासी ढींगावाली जाटान ने मुझे रोक लिया। मेरे साथ कुल्हाड़ी से मारपीट की। हमलावर मेरा मोबाइल फोन, सोने का लॉकेट व चांदी का कड़ा छीन कर ले गये।

No comments