अगली बैठक में समिति अध्यक्ष नहीं आए तो बैठक नहीं होने देंगे
श्रीगंगानगर में रेगुलेशन उप समिति की बैठक बुधवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह स्थित सभा कक्ष में हुई। इस दौरान सबसे पहले सदस्यों को नहरों का वरीयताक्रम और रनिंग दिनों का चार्ट वितरित किया गया। बैठक में गंगनहर में पानी की मात्रा घटने पर चिंता व्यक्त की गई। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर मनोनीत किए गए सदस्य राजेंद्रपाल सिंह बॉबी बराड़ ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस समिति के अध्यक्ष एडीएम हैं, वे कभी इस बैठक में आए ही नहीं। अध्यक्ष की अनुपस्थिति में कोई निर्णय नहीं हो पाता और सदस्य अपनी समस्या किसको बताएं।
उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगली बैठक में समिति के अध्यक्ष एडीएम नहीं आए तो वे बैठक नहीं करने देंगे।

No comments