Breaking News

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को श्रीगंगानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। '12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण केÓ तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन ने देश-प्रदेश की खुशहाली एवं लोकमंगल की कामना की। इस अवसर पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजन किए गए। वहीं गुरुद्वारों में अरदास कर देश में सुख शांति व समृद्धि की कामना की गई।
जिला मुख्यालय स्थित श्री जगदम्बा अंधविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सादुलशहर विधायक गुरवीर बराड़, एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार सहित अन्य अतिथियों ने पूजा-अर्चना की। 

No comments