Breaking News

ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन


श्रीगंगानगर के सादुलशहर तहसील क्षेत्र के गांव जोगीवाला से मम्मड़ खेड़ा सम्पर्क सड़क का पुनर्निर्माण करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आज कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। 
इस दौरान ग्रामीणों के एक शिष्टमण्डल ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर शीघ्र जोगीवाला से मम्मड़ खेड़ा सम्पर्क सड़क निर्माण शुरू करवाने का आग्रह किया। जिला कलक्टर को दिए ज्ञापन में बताया है कि गांव जोगीवाला से मम्मड़ खेड़ा सम्पर्क सड़क क्षतिग्रस्त है। सड़क की हालत खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

No comments