Breaking News

स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत


श्रीगंगानगर जिले के दूरस्थ रावला पुलिस थाना क्षेत्र के गांव सेखड़ा में स्कार्पियो गाड़ी की टक्कर से पेंक्चर की दुकान के आगे खड़े युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में बुरी तरह से घायल अजय स्वामी पुत्र भंवरलाल स्वामी निवासी वार्ड नम्बर 5 रावला की पीबीएम अस्पताल बीकानेर में मौत हो गई। मृतक के भाई जितेन्द्र स्वामी ने रिपोर्ट दी कि मेरा भाई अजय रावला में फ्रूट की दुकान करता था। वह घरेलू कार्य से खाजूवाला जा रहा था। 

No comments