भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में सूने पड़े बाजार
श्रीकरणपुर क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में मुख्य बाजारों और सडक़ों पर सन्नाटा पसर गया। भीषण गर्मी का असर व्यापार पर भी दिखाई दे रहा है। बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम होने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं खेतों और निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों को भी कड़ी धूप में काम करना पड़ रहा है।

No comments