Breaking News

माचिस को लेकर होटल पर खून खराबा


हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के चोहिलांवाली 31 एनडीआर में स्थित चौधरी मालानी होटल पर देर रात को माचिस देने की बात को लेकर खून खराबा हो गया। होटल संचालक पर लाठियों व गंडासी से हमला कर दिया गया। होटल संचालक को पीलीबंगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
पुलिस के अनुसार  होटल संचालक ताजाराम उर्फ सुमित पुत्र आइदान शर्मा निवासी घड़साना ने पर्चा बयान दिया कि वह चोहिलावाली में भारत माला रोड़ कट के पास होटल चलाता है। 8 जून की रात साढ़े 12 बजे तीन लड़के खाना खाने आये। खाना खाने के बाद लड़कों ने रात एक बजे माचिस मांगी। 

No comments