जमीन में गाढ़ा सोना-चांदी पुत्रवधू व पीहर वाले चुरा ले गये
हनुमानगढ़ के गोलूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के गांव लखासर में रहने वाले परिवार ने चोरी से बचने लिए सोने को जमीन में गाढ़ दिया, लेकिन मौका मिलने पर पुत्रवधू ने अपने पीहरवालों के साथ मिल कर लाखों का सोना चोरी कर लिया। चोरी हुए सोने में से कुछ सोना फायनेंस कम्पनी में गिरवी रखने पर मोबाइल पर ओटीपी आया तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सुभाष जाट ने रिपोर्ट दी कि मेरे पुत्र मंगल सिंह की शादी रिना कौर पुत्री जसवंत रायसिख निवासी ओटू रानियां सिरसा के साथ हुई थी। सोना चोरी होने के भय से मेरी पत्नी ने सारा सोना फ्रीज के नीचे खड्डा खोद कर उसमें छुपा दिया और पुत्रवधू रीना को आगाह किया कि इस बारे में किसी को बताये नहीं।

No comments