बाइक सवार दो युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार
श्रीगंगानगर केे विजयनगर पुलिस ने अनूपगढ़-सूरतगढ़ मार्ग पर गैंस गोदाम के निकट बाइक सवार दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी सुमन परिहार ने गांव 25 जीबी निवासी नवजोत सिंह उर्फ ज्योति पुत्र कुलदीप सिंह जटसिख व नूर मसीह पुत्र कुलवंत मसीह निवासी जुहल कोहाना तरणतारण पंजाब को गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 201 ग्राम हेरोइन बरामद की।

No comments